Bank Of Baroda: अगर आपका भी बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में सेविंग अकाउंट है और BOB का मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके लिए काम की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को सुपरवाइजरी चिंताओं (Material Supervisory Concern) का हवाला देते हुए पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा को अपने मोबाइल एप्लिकेशन 'बॉब वर्ल्ड' (BOB World) पर नए ग्राहकों को शामिल करने से तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हालांकि, ये रोक सिर्फ नए ग्राहकों के इस्तेमाल पर है।
बयान के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के सेक्शन 35A के तहत अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा को तत्काल प्रभाव से अपने ग्राहकों को 'बॉब वर्ल्ड' मोबाइल एप्लिकेशन पर शामिल करने को निलंबित करने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने कहा कि यह कार्रवाई ग्राहकों को एप्लिकेशन पर शामिल करने के तरीके में देखी गई कुछ सुपरवाइजरी चिंताओं (Material Supervisory Concern) के आधार पर लिया गया है।
RBI ने अपने बयान में कहा है कि बॉब वर्ल्ड एप्लिकेशन पर बैंक के नए ग्राहकों का कोई आगे जोड़ने से पहले आरबीआई की संतुष्टि के लिए देखी गई कमियों के सुधार और बैंक के प्रोसेस को मजबूत करने के बाद ही किया जाएगा। आरबीआई ने आगे कहा कि बैंक को यह भी देखना होगा कि कि मौजूदा BOB World ग्राहकों को इस निलंबन के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।