RBI Cancel Bank Licence: आरबीआई ने एक और बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के यवतमाल (Yavatmal) के बैंक बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड (Babaji Date Mahila Sahakari Bank Limited) का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के पास तय लिमिट के मुताबिक कैपिटल और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं, जिस कारण RBI ने लाइसेंस कैंसिल किया है।
ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी
RBI ने बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड के बताए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बैंक के लगभग 79 प्रतिशत जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) से अपना जमा पूरा पैसा निकाल सकते हैं। 16 अक्टूबर 2022 तक DICGC ने कुल बीमित जमा में से 294.64 करोड़ रुपये पहले ही चुका दिए हैं।
बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल
RBI के लाइसेंस कैंसिल करने के बाद बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड को 'बैंकिंग' के कारोबार यानी ऑपरेशन करने से मना कर दिया है। यानी, बैंक अब तत्काल प्रभाव से बैंक में पैसा जमा या देने का काम नहीं कर सकता। RBI ने कहा कि बैंक के पास जरूरी कैपिटल और कमाई का जरिया नहीं है। बैंक का लाइलेंस 11 नवंबर से कैंसिल कर दिया गया है।
ग्राहकों को मिलेगा इतना पैसा
ग्राहकों के बैंक में जमा पैसे पर पांच लाख रुपये के डिपॉजिट इंश्योरेंस का कवर मिलता है। आपका 5 लाख रुपये तक पैसा नहीं डूबेगा इसकी डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) देता है। डीआईसीजीसी रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी है।
कुछ समय पहले इस बैंक पर हुई कार्रवाई
कुछ समय पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पुणे के रुपी को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर बैंकिंग नियमों की अनदेखी करने के कारण लाइसेंस कैंसिल करने की बड़ी कार्रवाई की थी। RBI नियम न मानने वाले बैंकों पर ऐसी कार्रवाई करता है। इससे पहले भी आरबीआई ने कई बैंकों के लाइसेंस नियम नहीं मानने, अकाउंट्स में दिक्कत होने के कारण कैंसिल किये हैं।