Get App

Fixed Deposit को लेकर RBI ने नियमों में किया बदलाव, एक छोटी गलती से लगेगा चूना, जानिए पूरी डिटेल

RBI ने FD से जुड़े नियमों में बदलाव करके सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसमें ब्याज घट सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2021 पर 12:45 PM
Fixed Deposit को लेकर RBI ने नियमों में किया बदलाव, एक छोटी गलती से लगेगा चूना, जानिए पूरी डिटेल

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे आपकी FD पर कम ब्याज मिलेगा। इस नए नियम से अब आपको 3-4 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अब आपको FD कराने के पहले तैयारी करनी पड़ेगी। इसमें छोटी गलती से भी आपको ब्याज में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आमतौर पर ग्राहक एक बार FD कराने के बाद अगर उस पर क्लेम नहीं करते हैं तो उस FD को बैंक दोबारा बढ़ा देते हैं। लेकिन अब अगर आपने FD लिया और उसकी मेच्योरिटी के बाद क्लेम या आगे नहीं बढ़वाते हैं तो बैंक अपनी तरफ से आगे नहीं बढ़ाएंगे। 

मेच्योरिटी के नियमों में बदलाव

RBI ने अपने सर्कुलर में कहा है कि जो ग्राहक FD लेते हैं। इसके बाद मेच्योरिटी (Maturity) पर क्लेम नहीं करते हैं तो अब बैक उस FD पर सेविंग अकाउंट में चल रही ब्याज के आधार पर पेमेंट किया जाएगा। मतलब कहने का ये हुआ कि जो भी ब्याज मिलेगी वो सेविंग अकाउंट के आधार पर मिलेगी जो कि काफी कम है। ये नया नियम सभी कमर्शियल बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सरकारी बैंक और क्षेत्रीय बैंकों पर लागू होगा।

कैसे लगेगी चपत 

लोग FD इसलिए कराते हैं कि उसमें अधिक ब्याज मिलती है। लेकिन अब जनता की जेब कटना तय है। सेविंग अकाउंट में मिलने वाला ब्याज आमतौर पर 3-4 फीसदी रहता है। जबकि FD पर 5 फीसदी से ऊपर मिलता है।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें