RBI ने 4 NBFC का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किया कैंसिल, 13 अन्य ने खुद से किया सरेंडर

भारतीय रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक, 4 NBFC के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल करने के ऑर्डर 3 जुलाई, 14 अगस्त, 19 अगस्त और 20 अगस्त को जारी किए गए। ये कंपनियां राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की हैं। 13 NBFC ने अलग-अलग कारणों से अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RBI को सरेंडर किया है

अपडेटेड Sep 14, 2024 पर 4:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBI ने इन डेवलपमेंट्स को लेकर बयान जारी किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में 4 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है। इसके अलावा 13 अन्य NBFC ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट केंद्रीय बैंक को सरेंडर कर दिया है। RBI ने इन डेवलपमेंट्स को लेकर बयान जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने जिन 4 NBFC का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है, उनमें भरतपुर, राजस्थान स्थित भरतपुर इनवेस्टमेंट लिमिटेड; मुरैना, मध्य प्रदेश की केएस फिनलीज लिमिटेड; कांचीपुरम, तमिलनाडु की बिल्ड कॉन फाइनेंस लिमिटेड और चेन्नई, तमिलनाडु स्थित ऑपरेटिंग लीज एंड हायर परचेज कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, इन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल करने के ऑर्डर 3 जुलाई, 14 अगस्त, 19 अगस्त और 20 अगस्त को जारी किए गए।

किन 13 NBFC ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किया सरेंडर

  • नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन कारोबार से एग्जिट करने के चलते कोयंबटूर, तमिलनाडु स्थित सुगुना फिनकॉर्प और कोलकाता, पश्चिम बंगाल स्थित स्पैम मर्चेंट्स ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर किया है।
  • अनरजिस्टर्ड कोर इनवेस्टमेंट कंपनी (CIC) के लिए तय क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए चेन्नई, तमिलनाडु स्थित माहम होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, पद्मालक्ष्मी होल्डिंग्स, रोहिणी होल्डिंग्स और रघुवंश होल्डिंग्स ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर किया है। CIC को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है।
  • अमलागेशन/विलय/डिसॉल्यूशन/स्वैच्छिक हड़ताल आदि के कारण NBFC के लीगल एंटिटी न रह जाने के कारण कोलकाता, पश्चिम बंगाल स्थित उमंग कमर्शियल कंपनी, मां कल्याणेश्वरी होल्डिंग्स और तमाल स्टेशनर्स; चेन्नई, तमिलनाडु स्थित मदुरा माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड; मुंबई, महाराष्ट्र स्थित डांटे इनवेस्टमेंट्स, कैनोपी फाइनेंस और वराहगिरी इनवेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर किया है।


सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी घटाई, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल पर सीमा शुल्क बढ़ाया

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।