भारतीय रिजर्व बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात के 'एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी' को भारत में पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी शुरू करने के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल देने का फैसला किया है। Emirates NBD Bank PJSC वर्तमान में चेन्नई, गुरुग्राम और मुंबई स्थित अपनी ब्रांचेज के माध्यम से भारत में बैंकिंग कारोबार कर रहा है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, "बैंक को भारत में अपनी मौजूदा शाखाओं के कनवर्जन के जरिए एक पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी (WOS) स्थापित करने के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया गया है।"
