RBI MPC Meet: दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच महंगाई को लेकर चिंता फिर बढ़ने लगी है। इसके बावजूद एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फिलहाल ब्याज दरों में अचानक आक्रामक बढ़ोतरी नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे लापरवाह न हों और समझदारी के साथ वित्तीय योजना बनाएं।
