RBI के नए नियमों के कारण सभी बैंकों ने बंद किये लाखों खाते, क्या आपका खाता भी हुआ बंद- जल्द करें चेक

RBI ने देश के कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने ग्राहकों के करेंट अकाउंट बंद कर दिये है

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 6:37 PM

देश के कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने ग्राहकों को करेंट अकाउंट बंद कर दिये है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों को मानते हुए कई बैंकों ने लाखों की संख्या में करेंट अकाउंट (Current Account) बंद कर दिये गए हैं। RBI के इस फैसले से लाखों MSME और छोटे कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

SBI ने बंद किये 60 हजार करंट अकाउंट खाते

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई  सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने अपने बैंक में करंट अकाउंट बंद करना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई( SBI) ने अपने यहां 60,000 से ज्यादा करंट अकाउंट को बंद कर दिया। बैंकों ने ई-मेल और SMS के जरिये ग्राहकों  को इसकी जानकारी दी है।


भारत में जुलाई में गई 32 लाख लोगों की नौकरी, बेरोजगारी दर घटकर हुई 6.95 प्रतिशत: CMIE Report

RBI ने दिये निर्देश

RBI ने निर्देशों में कहा है कि बैंक उन कस्टमर्स के करंट अकाउंट अपने यहां नहीं खोले, जिन्होंने किसी दूसरे बैंक से लोन ले रखा है। दरअसल रिजर्व बैंक बैंकों को उन अकाउंट होल्डर्स को करंट अकाउंट नहीं खोलने का निर्देश दिया है जिन्होंने दूसरे बैंक से लोन ले रखा है। ताकि, वह उन ग्राहकों के कैश पर नजर रख सकें। कई लोग जिस बैंक से लोन लेते और दूसरे बैंकों में करेंट अकाउंट खोलकर फंड्स की हेराफेरी कर रहे थे जिसपर रोक लगाने के लिए RBI ने यह फैसला लिया।


क्या होता है करंट अकाउंट

करंट अकाउंट खाते में अकाउंट होल्डर्स को एक दिन में कई ट्रांजेक्शन की सहूलियत दी जाती है। आप एक ही दिन में कई बार एटीएम से पैसा निकालने से लेकर बैंक की ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। आपको ट्रांजेक्शन के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है। ये बिजनेस अकाउंट होते हैं जिस पर ओवरड्राफ्ट यानी खाते में पैसा नहीं होने के बाद भी पैसा निकालने की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसमे सेविंग अकाउंट की तरह ब्याज नहीं मिलता।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।