Get App

सीनियर सिटिजंस के साथ ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम! कड़े नियम लाने की तैयारी में RBI; जानिए डिटेल

RBI New Rules: ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने के लिए RBI बड़े ट्रांजैक्शन में देरी और सीनियर सिटिजन्स के लिए अतिरिक्त सुरक्षा लाने की तैयारी में है। नए नियमों से संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर नजर और ग्राहकों को सुरक्षा देने पर फोकस रहेगा। जानिए पूरी डिटेल।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 10:23 PM
सीनियर सिटिजंस के साथ ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम! कड़े नियम लाने की तैयारी में RBI; जानिए डिटेल
RBI ने प्रस्ताव दिया है कि 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एक घंटे की देरी हो।

RBI New Rules: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए नए कदमों पर विचार कर रहा है। इसमें बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन में देरी और सीनियर सिटिजन्स के पेमेंट्स पर अतिरिक्त जांच जैसे उपाय शामिल हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को जारी डिस्कशन पेपर में यह जानकारी दी गई है।

बड़े ट्रांजैक्शन पर देरी, फ्रॉड पर नजर

देश में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड तेजी से बढ़े हैं। फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल अकाउंट और डीपफेक जैसे नए तरीके इसमें इस्तेमाल हो रहे हैं। इसे देखते हुए RBI ने प्रस्ताव दिया है कि 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एक घंटे की देरी हो।

यह नियम UPI जैसे फास्ट सिस्टम पर भी लागू होगा, ताकि ग्राहक को ट्रांजैक्शन रोकने का मौका मिल सके। हालांकि मर्चेंट पेमेंट्स पर यह लागू नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें