नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के कितने साल तक मिलता है PF पर ब्याज? जानिये नियम

EPFO आपके प्रॉविडेंट फंड पर कब तक ब्याज देता है? ये सवाल ज्यादातर रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के मन में सबसे ज्यादा होता है। आपके EPF अकाउंट का पैसा सुरक्षित रहता है लेकिन इसमें इंटरेस्ट एक तय समय तक ही मिलता है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
EPFO आपके प्रॉविडेंट फंड पर कब तक ब्याज देता है?

EPFO आपके प्रॉविडेंट फंड पर कब तक ब्याज देता है? ये सवाल ज्यादातर रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के मन में सबसे ज्यादा होता है। आपके EPF अकाउंट का पैसा सुरक्षित रहता है लेकिन इसमें इंटरेस्ट एक तय समय तक ही मिलता है। आपके रिटायरमेंट की जो भी तारीख होती है उसके अगले 3 साल तक इंटरेस्ट मिलता है। यही नियम नौकरी छोड़ने पर भी लागू होता है। जानिये क्या है नियम।

55 साल से पहले रिटायर होने पर क्या होता है?

EPFO के नियमों के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी 55 साल से पहले रिटायर हो जाता है। तो उसके EPF अकाउंट पर ब्याज सिर्फ 58 साल की उम्र तक मिलता रहता है। इसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव यानी इनएक्टिव हो जाता है। यानी उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। हालांकि, उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। अगर पूरा पैसा निकाल लेते हैं तो ब्याज नहीं मिलता।


55 साल के बाद रिटायर होने पर क्या होता है?

वहीं, अगर कोई व्यक्ति 55 साल या उसके बाद रिटायर होता है, तो उसे रिटायरमेंट की तारीख से अगले 3 साल तक EPF बैलेंस पर ब्याज मिलता है। इसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है और ब्याज बंद हो जाता है। हालांकि, पैसा सेफ रहता है।

क्या होता है इनऑपरेटिव अकाउंट?

जब EPF अकाउंट में नया योगदान आना बंद हो जाता है। तय टाइमलाइन भी पूरी हो जाती है, तो उसे इनऑपरेटिव माना जाता है। ऐसा होने पर पैसा सेफ रहता है लेकिन उस पर आगे कोई ब्याज नहीं मिलता।

क्यों जरूरी है ये जानकारी?

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए यह जानना बेहद जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक अपना EPF पैसा बिना निकाले छोड़ देते हैं, तो आप एक्स्ट्रा ब्याज कमाने का मौका खो सकते हैं। इसलिए समय पर पैसा निकालना या सही जगह निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

NPS Vatsalya Scheme : माता-पिता बच्चों के लिए कर सकते हैं पेंशन का इंतजाम, समझिए पूरा तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।