Cheques: क्या RBI ने ब्लैक इंक से चेक लिखने पर बैन लगाया? PIB ने किया साफ

Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक पर ब्लैक इंक से लिखने पर रोक लगा दी है। इस पोस्ट ने लोगों के बीच भ्रम पैदा कर दिया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक पर ब्लैक इंक से लिखने पर रोक लगा दी है।

Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक पर ब्लैक इंक से लिखने पर रोक लगा दी है। इस पोस्ट ने लोगों के बीच भ्रम पैदा कर दिया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।

PIB ने किया दावे का खंडन

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्लैक इंक से चेक लिखने पर पाबंदी लगा दी है। यह दावा पूरी तरह से गलत है। RBI ने चेक लिखने के लिए किसी भी खास रंग की स्याही को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।


RBI का चेक लिखने पर क्या कहना है?

RBI के चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) के अनुसार, ग्राहकों को स्थायी और इमेज-फ्रेंडली स्याही का उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि चेक आसानी से पढ़ा जा सके और छेड़छाड़ से बचा जा सके। हालांकि, RBI ने किसी खास रंग की स्याही का इस्तेमाल करने को लेकर कोई प्रतिबंध या नियम लागू नहीं किया है।

RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेक पर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पेयी (Payee) का नाम या रकम (अंकों और शब्दों में) में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर कोई बदलाव करना हो, तो नया चेक जारी करना होगा। यह कदम धोखाधड़ी रोकने और ट्रांजेक्शन की सुरक्षा तय करने के लिए उठाया गया है।

चेक क्या है?

चेक एक नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग में ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता है। HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, चेक एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जो बैंक को तय अमाउंट को चेक में लिखे व्यक्ति को पेमेंट करने का निर्देश देता है। यह पेमेंट का एक सुरक्षित तरीका है।

अफवाहों से सावधान रहें

PIB ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली झूठी खबरों से सतर्क रहें और आधिकारिक सोर्स से ही सही जानकारी प्राप्त करें। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करना या शेयर करने से पहले तथ्यों को जांचना जरूरी है।

Airport Lounge: घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस के लिए ये हैं 8 बेस्ट क्रेडिट कार्ड, ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।