Get App

RBL Bank के पास है जरूरी कैपिटल, स्टेकहोल्डर्स के लिए कोई समस्या नहीं : अंतरिम सीईओ

अंतरिम एमडी और सीईओ राजीव आहूजा ने कहा कि बैंक के पास जरूरी वित्तीय ताकत और कैपिटल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 11:45 AM
RBL Bank के पास है जरूरी कैपिटल, स्टेकहोल्डर्स के लिए कोई समस्या नहीं : अंतरिम सीईओ
आरबीएल बैंक के अंतरिम सीईओ राजीव आहूजा ने बैंक को लेकर लगाए जा रहे कयासों को शांत करने की कोशिश की

RBL Bank : आरबीएल बैंक के नवनियुक्त अंतरिम एमडी और सीईओ राजीव आहूजा ने कहा कि बैंक के पास जरूरी वित्तीय ताकत और कैपिटल है। उसे अब पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में ये बातें कहीं।

हालांकि, आहूजा ने पूर्व एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा की विदाई की वजह पर अटकलें लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि आरबीआई बैंक के प्रदर्शन से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि वह बैंक के स्टेकहोल्डर्स के लिए “अब या बाद में” कोई इश्यू नहीं देखते हैं।

हाल में बैंक में हुए दो बड़े बदलाव

क्रिसमस डे पर, आरबीआई ने आरबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन के इंचार्ज चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त कर दिया था। इसी दिन, बैंक ने एक्सचेंजेस को सूचित किया कि आरबीएल बैंक के लॉन्ग टर्म एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा तत्काल छुट्टी पर चले गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें