Get App

RD Rates: SBI या पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट पर कहां है ज्यादा फायदा, जानिए ब्याज दरें

RD अकाउंट में एक बार किस्त तय हो जाने पर बदलाव नहीं कर सकते

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 10:35 AM
RD Rates: SBI या पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट पर कहां है ज्यादा फायदा, जानिए ब्याज दरें

रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit -RD) स्माल सेविंग्स स्कीम का एक पॉपुलर विकल्प माना जाता है। RD अकाउंट बैंकों द्वारा दिया जाने वाला टर्म डिपॉजिट है।  एक तरह से इस अकाउंट में हर महीने अपनी सेविंग का एक हिस्सा निवेश करने की सुविधा है। यहां आपके जमा पैसों पर तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है। एक बार तय की गई किस्त में बदलाव नहीं किया जा सकता। RD अकाउंट को बैंक या पोस्ट ऑफिस दोनों जगह खोला जा सकता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) और पोस्ट ऑफिस दोनों अपने ग्राहकों को RD की सुविधा मुहैया कराते हैं।

जानिए RD पर SBI और पोस्ट ऑफिस कितना दे रहे हैं ब्याज

- SBI में RD पर आम जनता के लिए ब्याज दरें 5 फीसदी से 5.4 फीसदी तक मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए आधा फीसदी (0.50 फीसदी) अतिरिक्त ब्याज मिलती है। ये ब्याज दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस में RD पर मौजूदा समय में 5.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। जो तिमाही आधार जुड़ता जाता है। ये ब्याज दरें 1 जनवरी 2021 से लागू हैं।

- SBI में RD 1 साल से 10 तक का मेच्योरिटी पीरियड है। जबकि पोस्ट ऑफिस में मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है।

- SBI में RD अकाउंट चेक, कैश के जरिए ओपन कराया जा सकता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस में RD अकाउंट केवल कैश से ही ओपन कराया जा सकता है।

- SBI में आप RD अकाउंट नेट बैंकिंग सुविधा के जरिए ऑनलाइन खुलवा सकते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आपको RD अकाउंट खोलने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में जाना पड़ेगा।

- SBI में RD अकाउट में ग्राहकों को कम से कम हर महीने 100 रुपये जमा करना जरूरी होता है और यह 10 रुपये के गुणक में होना चाहिए। यहां जमा करने की अधिकतम सीमा नहीं है। जबकि पोस्ट ऑफिस में कम से 10 रुपये हर महीने जमा करना जरूरी होता है और 5 रुपये के गुणक में जमा कर सकते हैं। इसमें भी अधिक से अधिक निवेश करने की कोई लिमिट नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें