1000 कर्मचारियों को फ्री लंदन घुमा रही है कंपनी, क्या आपको भी हो रही है जलन?

रियल एस्टेट कंपनी 1000 कर्मचारियों को लंदन घूमने के लिए भेज रही है। क्या आपको हो रही है जलन? जहां कुछ सेक्टर में लगातार छंटनी की खबरें आ रही हैं। वहीं, ये भारतीय कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्री में लंदन घुमा रही है

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
रियल एस्टेट कंपनी 1000 कर्मचारियों को लंदन घूमने के लिए भेज रही है।

रियल एस्टेट कंपनी 1000 कर्मचारियों को लंदन घूमने के लिए भेज रही है। क्या आपको हो रही है जलन? जहां कुछ सेक्टर में लगातार छंटनी की खबरें आ रही हैं। वहीं, ये भारतीय कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्री में लंदन घुमा रही है। ट्रिप के लिए कर्मचारियों को अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। एक हफ्ते का लंदन ट्रिप कर्मचारियों को सालाना प्रॉफिट शेयर बोनांजा के तौर पर दिया जा रहा है। इसके तहत हर साल टॉप-परफॉर्मिंग कर्मचारियों को विदेश घुमाया जाता है।

कंपनी के फाउंडर बोले - टीम की खुशी ही असली कमाई

कैसाग्रांड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण एमएन के अनुसार उनकी कंपनी अपनी टीम की मेहनत को खास तरीके से सेलिब्रेट करती है। उन्होंने कहा कि यह ये परंपरा सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि कंपनी की संस्कृति का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।


अरुण एमएन ने कहा कि हम मानते हैं कि कंपनी की असली ताकत उसके लोग होते हैं। जब हमारी टीम खुश होती है, मुस्कुराती है, कुछ अपने सपने पूरे होते हुए देखती है। तब हमें लगता है कि हमारा प्रयास सफल है। हम अपनी संपत्ति और सफलता अपनी टीम के साथ बांटते हैं। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों के लिए यह पहली विदेशी यात्रा होगी और बहुतों के लिए यह एक यादगार अनुभव दोबारा जीने का मौका है।

लंदन ट्रिप कैसी होगी?

कंपनी ने बताया कि यात्रा को खास बनाने के लिए एक अलग टीम महीनों से तैयारी कर रही है। कर्मचारियों को कई बैचों में लंदन ले जाया जाएगा, ताकि सभी को अच्छा अनुभव मिल सके।

लंदन में घुमाई जाएगी ये जगह

विंडसर कैसल की ऑडियो गाइडेड टूर

कैम्डेन मार्केट के रंगीन गलियों की सैर

इंटरकॉन्टिनेंटल लंदन में ग्रांड गाला डिनर

लंदन के कई ऐतिहासिक और खूबसूरत लैंडमार्क्स की विजिट

कंपनी का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं है, बल्कि कर्मचारियों को दुनिया देखने, नए अनुभव लेने और अपने काम को गर्व से महसूस कराने का एक मौका भी है।

6,000 से ज्यादा कर्मचारी पहले ही विदेश जा चुके हैं।

कंपनी के अनुसार पिछले कुछ सालों में 6,000 से ज्यादा कर्मचारी दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा कर चुके हैं। इनमें सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, स्पेन और कई अन्य देश लिस्ट में शामिल है। कैसाग्रांड ने बताया कि यात्रा में पद या रैंक का कोई फर्क नहीं रखा जाता। सब लोग एक साथ यात्रा करते हैं। एक जैसे होटल में रुकते हैं। एक जैसी सुविधाएं पाते हैं। इससे कर्मचारियों को महसूस होता है कि कंपनी में हर इंसान की मेहनत की एक जैसी कीमत है।

EPF पासबुक में सितंबर-अक्टूबर की एंट्री गायब? EPFO ने बताई परेशानी की वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।