Get App

Recurring Deposits: ये बैंक आरडी पर दे रहे हैं 7.60% का ब्याज, जानिए कहां है ज्यादा पैसा कमाने का मौका

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पैसा निवेश करने का एक और सुरक्षित तरीका है। आरडी में रिटर्न की गारंटी होती है। बैंक एक से 10 साल के पीरियड के लिए आरडी ऑफर करते हैं। यह निवेशकों को हर महीने एक तय पैसे को निवेश करने और कम पीरियड की जरूरतों के लिए फंड बनाने में मदद करता है। यह म्यूचुअल फंड के सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह ही काम करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 10:59 AM
Recurring Deposits: ये बैंक आरडी पर दे रहे हैं 7.60% का ब्याज, जानिए कहां है ज्यादा पैसा कमाने का मौका
बैंक एक से 10 साल के पीरियड के लिए आरडी ऑफर करते हैं।

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पैसा निवेश करने का एक और सुरक्षित तरीका है। आरडी में रिटर्न की गारंटी होती है। बैंक एक से 10 साल के पीरियड के लिए आरडी ऑफर करते हैं। यह निवेशकों को हर महीने एक तय पैसे को निवेश करने और कम पीरियड की जरूरतों के लिए फंड बनाने में मदद करता है। यह म्यूचुअल फंड के सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह ही काम करता है। यानी, आपको हर महीने इसमें एक तय पैसा निवेश करना होता है। इस पर फिर आपको पहले से तय ब्याज मिलता है। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि आपके पास हर महीने निवेश करने के लिए जरूरी पैसा हो। ये निवेश उनके लिए सही है जिनके पास एक साथ निवेश करने के पैसा नहीं होता लेकिन उनकी रेगुलर इनकम है जिसका वह कुछ पैसा निवेश कर सकते हैं। यहां ये बता दें कि RD में किये निवेश पर होने वाली इनकम पर टैक्स लगता है। आरडी में निवेश किये गए पैसे और मिलने वाले ब्याज दोनों पर टैक्स लगता है।

ब्याज दर

बीते साल मई से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार छह बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। कई बैंकों ने 5 साल के पीरियड वाली RD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। उसके बाद ज्यादातर बैंकों ने आरडी पर भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें