Stock Tips: इस फुटवियर कंपनी का शेयर एक दिन में 8% उछला, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

एनालिस्ट्स का कहना है कि, रबर की कीमतों में गिरावट और त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना रिलैक्सो के लिए शुभ साबित हो सकता है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 5:13 PM
Relaxo Footwears के शेयर आज NSE पर 7.67% बढ़कर 1,086.95 रुपये पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलैक्सो फुटवियर्स (Relaxo Footwears) के शेयरों में मंगलवार 13 सितंबर को दिन के कारोबार के दौरान 8 फीसदी से अधिक की उछाल आई। रबर की कीमतों में गिरावट और त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना देखते हुए एनालिस्ट्स ने इस शेयर को लेकर आशाएं जताई हैं, जिसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली है।

    कारोबार खत्म होने के समय, Relaxo Footwears के शेयर एनएसई पर 7.67% की तेजी के साथ 1,086.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। Relaxo देश के सबसे बड़े फुटवियर कंपनियों में से एक है और इसके पास रिलैक्सो, स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास जैसे कई लोकप्रिय ब्रांड हैं।

    साल 2022 की शुरुआत से अभी तक इस स्टॉक में करीब 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों को इसने पिछले 5 सालों में 300 फीसदी से भी अधिक का धांसू रिटर्न दिया है।


    ब्रोकरेज फर्मों की क्या है राय?

    त्योहारी सीजन से पहले घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) रिलैक्सो के शेयर को 'खरीदें (Buy)' रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,120 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

    यह भी पढ़ें- नए जमाने की टेक कंपनियों का IPO प्राइस कितना हो? यह बताना SEBI का काम नहीं: चेयरपर्सन माधवी बुच

    ब्रोकरेज फर्म ने एक नोट में कहा, “हमें विश्वास है कि रूरल और छोटे शहरी में रिकवरी, छोटे/असंगठित खिलाड़ियों से मार्केट शेयर हासिल करने, ग्रामीण और छोटे शहरों कम कीमत में अच्छी क्वालिटी वाले उत्पादों की मांग लगातार बढ़ने, फेस्टिव सीजन में मजबूत मांग और लगातार नए प्रोडक्ट को शामिल करने से आने वाले समय में रिलैक्सो के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।"

    शेयरखान ने भी दी Buy रेटिंग

    शेयरखान (Sharekhan) ने भी स्टॉक को बाय रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,130 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा, "एक विविध पोर्टफोलियो, पहले से मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, ब्रांड्स पर लगातार निवेश और कस्टमर आधारित नजरिया अपनाने से रिलैक्सो को मीडियम से लंबी अवधि में अपनी आय में लगातार बढ़ोतरी करने में मदद मिलेगी।"

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।