Reliance Industries Q4 Results : मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 18645 करोड़ रुपए से घटकर 16971 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 19407 करोड़ रुपए से घटकर 16971 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.65 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.61 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है।
पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो RIL का नेट प्रॉफिट 80,775 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2025 के 69,648 करोड़ रुपए से 16% अधिक है। वहीं, कंपनी की कामकाजी आय पिछले वित्त वर्ष के 9,80,136 करोड़ रुपए से 9.75 फीसदी बढ़कर 10,75,675 करोड़ रुपए पर रही है।
सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड EBITDA 43832 करोड़ रुपए से बढ़कर 44141 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर यह 46018 करोड़ रुपए से घटकर 44141 करोड़ रुपए पर रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी कंसोलोडेट EBITDA मार्जिन 17.4% से घटकर 15% रहा है। वहीं, सालाना आधार पर ये आंकड़ा 16.8% से घटकर 15% पर आ गया है।
कंपनी ने 31 मार्च,2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए,10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का लाभांश देने की भी सिफारिश की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चौथी तिमाही के O2C (ऑयल टू केमिकल) कारोबार की बात करें तो इस सेगमेंट की आय सालाना आधार पर 1.62 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, इस सेगमेंट का EBITDA तिमाही आधार पर 16,507 करोड़ रुपए से घटकर 14,520 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर ऑयल टू केमिकल कारोबार का 15,080 करोड़ रुपए से घटकर 14,520 करोड़ रुपए पर रहा है। इस सेगमेंट का EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 10.2% से घटकर 7.9% पर रहा है। वहीं, सालान आधार पर यह 9.2% से घटकर 7.9% पर रहा है।
ऑयल एंड गैस कारोबार का प्रदर्शन
चौथी तिमाही में कंपनी के ऑयल एंड गैस कारोबार के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस सेगमेंट की आय तिमाही आधार पर 5833 करोड़ रुपए से बढ़कर 5867 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं,सालाना आधार पर यह 6,440 करोड़ रुपए से घटकर 5,867 करोड़ रुपए पर रही है। सालाना आधार पर इस सेगेंट का EBITDA 5,123 करोड़ रुपए से घटकर 4,195 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इस सेगमेंट का EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 83.3% से घटकर 71.5% पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर यह 79.5% से घटकर 71.5% पर आ गया है।
नई एनर्जी गिगा फैक्टरी का काम तेजी से जारी - मुकेश अंबानी
इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio Platforms का लिस्टिंग प्रोसेस आगे बढ़ी है। FY26 में कई जियो पॉलिटिकल चुनौतियां रहीं हैं। FY26 में एनर्जी की कीमतों में अस्थिरता रही है और ग्लोबल ट्रेड प्लेटफॉर्म्स शिफ्ट हुए हैं। वैश्विक स्तर पर कई मुश्किलें और चुनौतियां आईं हैं। इसके बावजूद RIL ने भी अपनी बिजनेस ग्रोथ बनाए रखी है। मुश्किलों के बावजूद भारत की भी ग्रोथ जारी रही। रिटेल सेगमेंट इस साल स्थिर ग्रोथ देखने को मिली है।
उन्होंने आगे कहा कि FMCG कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने FMCG ब्रांड्स के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जटिल ग्लोबल चुनौतियों के बीच O2C ग्रोथ स्थिर रही है। पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। KG-D6 बेसिन की गैस प्राथमिक सेक्टर्स को दी गई है। नई एनर्जी गिगा फैक्टरी का काम तेजी से जारी है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)