Get App

Reliance Industries Q4 Results : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दर्ज किया रिकॉर्ड सालाना मुनाफा,6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी किया एलान

Reliance Industries Q4 Results : सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड EBITDA 43832 करोड़ रुपए से बढ़कर 44141 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर यह 46018 करोड़ रुपए से घटकर 44141 करोड़ रुपए पर रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 8:39 PM
Reliance Industries Q4 Results : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दर्ज किया रिकॉर्ड सालाना मुनाफा,6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी किया एलान
Reliance Industries Q4 Results :तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.65 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.61 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है

Reliance Industries Q4 Results : मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 18645 करोड़ रुपए से घटकर 16971 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 19407 करोड़ रुपए से घटकर 16971 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.65 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 2.61 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए पर रही है।

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो RIL का नेट प्रॉफिट 80,775 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2025 के 69,648 करोड़ रुपए से 16% अधिक है। वहीं, कंपनी की कामकाजी आय पिछले वित्त वर्ष के 9,80,136 करोड़ रुपए से 9.75 फीसदी बढ़कर 10,75,675 करोड़ रुपए पर रही है।

सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलीडेटेड EBITDA 43832 करोड़ रुपए से बढ़कर 44141 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर यह 46018 करोड़ रुपए से घटकर 44141 करोड़ रुपए पर रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी कंसोलोडेट EBITDA मार्जिन 17.4% से घटकर 15% रहा है। वहीं, सालाना आधार पर ये आंकड़ा 16.8% से घटकर 15% पर आ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें