Reliance Jio: रिलायंस जियो ने देश के 277 शहरों में 5G सर्विस शुरू कर दी है। आज मंगलवार को जियो ने 20 नए शहरों में अपनी 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। अब देश के 277 शहरों में जियो की 5जी सर्विस मिल रही है। 20 शहरों की गिनती में असम के चार शहर बोंगईगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर तथा तिनसुकिया, उत्तर प्रदेश के तीन शहर अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बिहार के भागलपुर तथा कटिहार, झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, देवघर तथा हजारीबाग शामिल हैं। इनके इलावा मोरमुगाओ (गोवा), दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), गांधीधाम (गुजरात), रायचूर (कर्नाटक), सतना (मध्य प्रदेश), चंद्रपुर तथा इचलकरंजी (महाराष्ट्र), थौबल (मणिपुर) में भी आज से जियो की ट्रू 5जी सर्विस (True 5G Service) की शुरुआत हो गई है।
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इन्वाइट दिया जा रहा है। इन्वाइट किये गए यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है।
इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 11 राज्यों के 20 नए शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं। जियो के ट्रू जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 277 हो गई है। इस लॉन्च की बदौलत 277 शहरों में जियो यूजर्स नए साल 2023 में जियो ट्रू जी के जरिये कई फायदे होने वाले हैं। इससे न सिर्फ डेटा स्पीड में डाउनलोड होगा बल्कि शहरों के टूरिज्म को फायदा होगा। इसके अलावा टेलिकॉम नेटवर्क बेहतन होने से ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, एसएमई, हैल्थकेयर, कृषि, आईटी के सेक्टर में फायदा होगा।
उन्होने कह कि वह असम, बिहार, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के आभारी हैं, जिन्होंने इन क्षेत्रों को जल्दी डिजिटलाइज करने के हमारे प्रयास का निरंतर सहयोग और समर्थन किया है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू 5 जी से जुड़ जाएगा।
जियो ट्रू 5जी भारत का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है क्यूंकि यह 4जी नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता और स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर पर चलता है। यही नहीं जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा मिक्स है।