Reliance Jio Cheapest Plan of Rupees 155: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। वह ग्राहकों के लिए 1 दिन के डेटा प्लान के साथ साल भर के प्लान भी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। यहां आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथा आता है। ये प्लान जियो के सस्ते प्लान की गिनती में आता है। ये उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो अपने लिए हम महीने के लिए सबसे सस्ता प्लान देख रहे हैं। जियो का 155 रुपये का प्लान ग्राहक My Jio ऐप से ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
रिलायंस जियो का 155 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 155 Plan)
रिलायंस जियो के 155 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को 155 रुपये में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलेगा। अगर आपको डेटा क जरूरत ज्यादा है, तो आप डेटा के लिए टॉपअप प्लान ले सकते हैं।
जब इस प्लान में डेटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट खत्म नहीं होगा लेकिन स्पीड जरूर कम हो जाएगी। डेटा खत्म होने के बाद इसमें लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। इस प्लान में ग्राहकों को 300SMS मिलते हैं। जियो का ये प्लान MyJio App पर मिल जाएगा और आप वहां से प्लान खरीद सकते हैं।
इन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जियो का 155 रुपये का प्लान
ये प्लान हाउसवाइफ, स्टूडेंट और सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट है अगर आप अपने लिए सस्ता मंथली प्लान तलाश रहे हैं। अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो टॉपअप प्लान के साथ रिचार्ज करा सके हैं। जियो का टॉपअप डेटा प्लान 10 रुपये का आता है। इसमें आपको एक दिन के लिए इंटरनेट डेटा मिलता है।