रिलायंस जियो का तगड़ा प्लान, सिर्फ 250 रुपये में करें 12 महीने बातें, Hotstar, 912GB डेटा और SMS सब मुफ्त

Reliance Jio Annual Plan: रिलायंस जियो के 2,999 रुपये वाले सालाना प्लान में अनलिमिटेड कॉल, SMS, इंटरनेट डेटा और Disney+Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर इसके हर महीने के खर्च को देखें तो ये सिर्फ 250 रुपये हैं। यानी, 250 रुपये के खर्च में आपको कई सारे फायदे मिलने वाले हैं जो आपको अपना मंथली रिचार्ज नहीं दे सकता।

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 2:51 PM
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 2999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

Reliance Jio Annual Plan: रिलायंस जियो के पास कई किफायती सालाना प्लान है। सालाना प्लान की खासियत यही होती है किए एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे एक साल की छुट्टी हो जाती है। आपको हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं होती। सालाना प्लान के फायदे आपके मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में भी ज्यादा होते हैं। आज हम आपको जियो के 2,999 रुपये वाले सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका हर महीने का खर्च सिर्फ 250 रुपये हैं। 250 रुपये महीने वाले खर्च के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, SMS, इंटरनेट डेटा और Disney+Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2999 Plan)

जियो का 2,999 रुपये का प्लान सालाना प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, आप साल में एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे एक साल की छुट्टी हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। यानी, आपको एक साल में पूरा 912.50GB डेटा मिलने वाला है।


ये हैं इस प्लान के अन्य फायदे

जियो के इस प्लान में Disney+Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही अगर कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो के 2,999 वाले प्लान का मंथली खर्च

जियो के 2,999 रुपये के प्लान के अगर मथंली खर्च को देखें तो इस प्लान का एक महीने का खर्च करीबन 250 रुपये आती है। अगर 250 रुपये के मंथली खर्च के साथ इस प्लान के फायदों को देखें तो ये आपके मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी किफायती और फायदेमंद प्लान है। सबसे बड़ी बात आपको हर महीने रिचार्ज कराने की परेशानी से छुट्टी मिल जाएगी। ग्राहकों को 250 रुपये के मंथली खर्च में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, SMS और 912.50GB डेटा पूरे एक साल तक मिलेगा। यानी, आप जिनती मर्जी बातें अपने परिवार और दोस्तों के साथ करें लेकिन आपका फोन साल भर नहीं कटेगा।

ये है जियो का पैसा वसूल प्लान

जियो के 2,999 रुपये के प्लान में ग्राहक एक साल के लिए अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपको महंगा या बजट से ज्यादा लग सकता है लेकिन अगर इसके फायदों को एक महीने के रिचार्ज प्लान के साथ तुलना करके देखें तो ये पैसा वसूल प्लान है। साथ ही इस प्लान में आपको एक साथ के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिला है।

RBI MPC: FY23 की आखिरी एमपीसी का फैसला, Repo Rate में लगातार छठी बार बढ़ोतरी, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।