Jio का सबसे सस्ता प्लान, 3 महीने तक कर पाएंगे फ्री बात, SMS और डेटा भी मिलेगा फ्री

Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और किफयती प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप भी जियो प्रीपेड ग्राहक हैं और 3 महीने का वैल्यू फॉर मनी प्लान तलाश तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक बेस्ट प्लान है। जियो 395 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 7:15 PM
जियो के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और किफयती प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप भी जियो प्रीपेड ग्राहक हैं और 3 महीने का वैल्यू फॉर मनी प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक बेस्ट प्लान है। जियो 395 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है। अगर आप 28 दिन का साईकिल देखें तो ये पूरे 3 महीने चलेगा। आइए जानते हैं 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को क्या फायदे मिलेंगे।

रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plan)

रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान उन ग्राहकों क लिए है जो कम से कम 3 महीने लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, इस प्लान में ग्राहकों 3 बिल का साइकिल मिलेगा। अगर आप 28 दिन का रिचार्ज कराते हैं को तो देखा जाए तो इसमें 3 महीने का रिचार्ज मिलेगा। ग्राहकों को कुल 6GB का डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 SMS फ्री मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।


ये हैं प्लान के फायदे

Jio के इस 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसमें Jio Tv, Jio Cinema का एक्सेस और Jio क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर आपका फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5जी की सर्विस भी मिलेगी। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए लंबे पीरियड का रिचार्ज देख रहे हैं।

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले 15 दिनों में की 10000 करोड़ रुपए की बिकवाली, बाजार के लिए क्या हैं इसके मायने?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।