जियो का सबसे सस्ता 75 रुपये का प्लान, लेकिन सिर्फ ये ग्राहक उठा सकते हैं फायदा

Reliance Jio Cheapest Rupees 75 Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। जियो अपने हर तरह के ग्राहक की जरूरत को समझते हुए प्लान लाता रहता है। यहां आपको जियो के सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं लेकिन सभी ग्राहक इन प्लान का फायदा नहीं उठा सकते

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 8:33 AM
रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान सिर्फ JioPhone के ग्राहकों के लिए है।

Reliance Jio Cheapest Rupees 75 Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। जियो अपने हर तरह के ग्राहक की जरूरत को समझते हुए प्लान लाता रहता है। यहां आपको जियो के सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं लेकिन सभी ग्राहक इन प्लान का फायदा नहीं उठा सकते। हालांकि, जियो के इन प्लान्स में भी ग्राहकों अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और इंटरनेट का फायदा मिलता है। आइए जानते हैं जियों के इन सस्ते प्लान्स के बारे में..

रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 75 Recharge Plan)

रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान सिर्फ JioPhone के ग्राहकों के लिए है। ये प्लान सभी जियो ग्राहकों के लिए नहीं है। 75 रुपये के इस प्लान में JioPhone के ग्राहकों को 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 0.1MB डेटा मिलता है। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। यानी 23 दिन के लिए कुल 2.5GB डेटा ग्राहकों को मिलता है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 50 SMS मुफ्त मिलते हैं।


रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 91 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 91 Recharge Plan)

Jio के 91 रुपये के प्लान को कोई भी ग्राहक ले सकते है। 91 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 0.1MB डेटा मिलता है। 28 दिनों के लिए ग्राहकों को कुल 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 50 एसएसएस मुफ्त मिलेंगे।

इन ग्राहकों के आएगा ये प्लान काम

जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत ज्यादा नहीं होती, ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा। जो कम खर्च में कॉल के फायदे लेना चाहते हैं, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है। अगर आप भी कम बजट के सस्ते प्लान तलाश रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा।

US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने दिया झटका, कहा- 'अनुमानों से अधिक हो सकती है ब्याज दरों में बढ़ोतरी'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।