Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर! बिना पैसे दिए उठाएं हाई स्पीड डेटा का फायदा- जानें ऑफर

Jio ग्राहकों के लिए नई सर्विस Emergency Data loan लेकर आई है

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 4:50 PM

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों को पहले से बेहतर सर्विस देने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आती है। Jio ग्राहकों के लिए नई सर्विस Emergency Data loan लेकर आई है, जिसमें  ग्राहक बिना किसी परेशानी के हाई-स्पीड डेटा का एक्सपीरियंस ले सकते हैं और इसके लिए आपको तुरंत पैसा भी नहीं चुकाना होगा।

Jio ग्राहकों का हाई स्पीड डेली डेटा खत्म हो जाता है और वह तुरंत रिचार्ज नहीं करा पाते हैं तो इमरजेंसी डेटा लोन फैसिलिटी के तहत Recharge Now and Pay Later सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा के तहत प्रीपेड यूजर्स को प्रत्येक 1GB के 5 Emergency डेटा लोन पैक्स (मूल्य 11 रुपये / पैक) तक उधार लेने की अनुमति मिलेगी।

कर्मचारियों की छुट्टियां बढ़कर होंगी 300, सैलेरी और PF में होगा बदलाव- मोदी सरकार जल्द लेगी फैसला

ऐसे उठा सकते हैं Emergency Loan सुविधा का फायदा

- सबसे पहले MyJio ऐप पर जाएं, और यहां पेज के टॉप लेफ्ट साइड पर menu  पर क्लिक करेंग।

- यहां मोबाइल सर्विसेज़ के अंदर Emergency Data Loan को ओपन करें।


- इसके बाद इमरजेंसी डेटा लोन बैनर के लिए Proceed पर क्लिक करें।

- यहां पर Get emergency Data ऑप्शन पर जाएं।

- अब इमरजेंसी लोन का फायदा पाने के लिए Activate now पर क्लिक करें।

- इससे आपका Emergency data loan एक्टिवेट हो जाएगा।

- इमरजेंसी डेटा लोन की पेमेंट भी इसी पेज पर की जा सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।