Reliance Jio का ये प्लान अन्य कंपनियों के रिचार्ज को देगा टक्कर! मिलेगी 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडटी और 5G इंटरनेट

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने सालाना प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। जियो 2,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 नहीं, सीधे 13 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। यानी, आपका सिम 388 दिनों के लिए एक्टिव रहेगा। आइए जानते हैं जियो और एयरटेल के सालाना प्लान में किसमें ज्यादा फायदे मिल रहे हैं

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 10:33 AM
जियो ने अन्य कंपनियों के सालाना प्लान को टक्कर देने के लिए 2,999 रुपये के प्लान शुरू किया है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने सालाना प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। जियो 2,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 नहीं, सीधे 13 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। यानी, आपका सिम 388 दिनों के लिए एक्टिव रहेगा। आइए जानते हैं जियो और एयरटेल के सालाना प्लान में किसमें ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।

जियो का 2,999 रुपये का सालाना प्लान (Jio Annual Plan of Rupees 2,999)

जियो ने अन्य कंपनियों के सालाना प्लान को टक्कर देने के लिए 2,999 रुपये के प्लान शुरू किया है। जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों 365 दिन नहीं बल्कि 388 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। यानी, इसमे ग्राहकों को करीबन 13 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। यानी, ग्राहकों को कुल 927 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसमें जियो ग्राहकों को वेलकम ऑफर के तहत 5G डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।


एयरटेल का 2,999 रुपये का रिचार्ज (Airtel Rupees 2,999 annual Plan)

Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों का सिम पूरे 12 महीने एक्टिव रहता है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी पूरे साल 730GB डेटा यूजर्स को मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

इन दोनों में से कौनसा प्लान है बेहतर

अगर दोनों सालाना प्लान में फायदों को देखें तो जियो के प्लान में ज्यादा फायदे मिल रही हैं। इसमें ग्राहकों को 23 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है। साथ ही जियो में इंटरनेट ज्यादा मिल रहा है। जियो 5G सर्विस दे रहा है। जियो ओटीटी सर्विस भी दे रहा है। जबकि, एयरटेल के प्लान में उतने बेनेफिट नहीं है।

Weekly Stocks: अगले हफ्ते इन पांच शेयरों पर लगाएं दांव, 13% से अधिक मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।