Weekly Stocks: अगले हफ्ते इन पांच शेयरों पर लगाएं दांव, 13% से अधिक मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस

Top 5 Stocks for the Week: पिछले कारोबारी हफ्ते मार्केट पॉजिटिव रहा। निफ्टी और निफ्टी बैंक में अच्छी तेजी दिखी। मार्केट का यह रुझान अगले कारोबारी हफ्ते भी बना रहने वाला है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने पांच शेयर सुझाए हैं, जिसमें 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी और बैंक निफ्टी के रुझान पॉजिटिव दिख रहे हैं और एक्सपर्ट ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है। निफ्टी 17828 और निफ्टी बैंक 42,133 पर है। (Image- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Weekly Stocks: पिछले कारोबारी हफ्ते स्टॉक मार्केट पॉजिटिव रहा। निफ्टी (Nifty) ने सात हफ्ते के हाई 17842 और निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने 11 हफ्ते के हाई 42196 को छू दिया। अब अगले कारोबारी हफ्ते की बात करें तो निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ही मजबूत दिख रहे हैं क्योंकि इन्होंने हायर टॉप और हायर बॉटम बनाया है। विदेशी निवेशक भी नई खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगले हफ्ते कुछ स्टॉक्स की बात की जाए तो ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने एसबीआई समेत पांच शेयर सुझाए हैं, जिसमें 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इन पांचों स्टॉक्स को लेकर निवेश की स्ट्रैटजी खास तरीके से बनाकर शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

    अगले हफ्ते इन पांच स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह

    Coal India: यह स्टॉक रीट्रेसमेंट जोन से रिकवर हुआ है। इसमें शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारी दिख रही है। इसमें 250 रुपये के टारगेट प्राइस पर 212 रुपये के स्टॉप लॉस पर पैसे लगा सकते हैं। बीएसई पर इसके शेयर 225.55 रुपये के भाव पर हैं यानी कि टारगेट के हिसाब से अगले हफ्ते 11 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।


    Tata Steel: टाटा स्टील के शेयरों में 102 रुपये के स्टॉप लॉस और 115 रुपये के टारगेट पर दांव लगाकर 7 फीसदी कमा सकते हैं। इसके शेयरों को 110 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। वॉल्यूम में उछाल और मेटल कीमतों में तेजी से इसे फायदा मिलेगा। इसके शेयर अभी 107.45 रुपये के भाव पर हैं।

    HDFC Bank दे रहा 1900% डिविडेंड, शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले, दस साल का ऐसा रहा है बैंक का रिकॉर्ड

    SBI: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में पैसे लगाकर अगले हफ्ते 4 फीसदी रिटर्न हासिल कर सकते हैं। एसबीआई के लिए लगातार तीन हफ्ते शानदार रहे हैं और चार्ट पर यह मजबूत है। चार्ट पर तीन वॉइट शोल्जर कैंडलस्टिक पैटर्न से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। हायर टॉप और हायर बॉटम के बनने से भी इसे सपोर्ट मिल रहा है। इसमें 518 रुपये के स्टॉप लॉस और 555 रुपये के टारगेट पर पैसे लगा सकते हैं।

    ONGC: इस तेल कंपनी ने हायर टॉप और हॉयर बॉटम बनाया है। वॉल्यूम एक्टिविटी भी अच्छी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से इसे पॉजिटिव सपोर्ट मिल रहा है। इसने 155 रुपये के लेवल पर ब्रेकआउट किया है और अब भाव इससे ऊपर हैं। ऐसे में ओएनजीसी में 146 रुपये के स्टॉप लॉस और 180 रुपये के टारगेट पर पैसे लगाकर 13 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं। इसके शेयर अभी 158.75 रुपये पर हैं।

    Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में नया मेहमान, एक कंपनी के शेयरों की बढ़ी संख्या, आपने किसमें लगाए हैं पैसे?

    Powergrid: यह स्टॉक चार हफ्ते के हाई लेवल के ऊपर ट्रेड हो रहा है। वीकली चार्ट पर इसने मजबूत तरीके से ब्रेकआउट किया है और वॉल्यूम एक्टिविटी भी अच्छी है। ऐसे में 231.15 रुपये के इस शेयर में 223 रुपये पर स्टॉप लॉस रखकर 250 रुपये के टारगेट पर निवेश कर सकते हैं। टारगेट अचीव होने पर 8 फीसदी से अधिक मुनाफा मिलेगा।

    Crypto News: रुस-यूक्रेन की लड़ाई में झुलसेगा BitCoin? स्वीडन सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई दिकक्तें

    Nifty और Bank Nifty को लेकर क्या हैं रुझान

    निफ्टी को 17600 और फिर 17400 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है और 18 हजार, फिर 18250 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसे 41400 और फिर 40650 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके लिए 42800 का लेवल पहले रेजिस्टेंस और फिर 42800 का लेवल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक रेजिस्टेंस जोन में मुनाफावसूली दिख सकती है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के रुझान पॉजिटिव दिख रहे हैं और अनुज गुप्ता ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है। निफ्टी 17828 और निफ्टी बैंक 42,133 पर है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।