Reliance Jio Annual Plan: काफी सारे ग्राहक ऐसे होते हैं जो अपने लिए सालाना प्लान तलाशते हैं। ताकि, उन्हें हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन न रहे। यहां आपको जियो के ऐसे ही सालाना 2,999 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे है जिसका मंथली खर्च करीब 250 रुपये आता है। जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान में आपकी सिम पूरे साल एक्टिव रहेगी। यही नहीं सिम एक्टिव रहने के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, मुफ्त SMS और डेटा प्लान भी ग्राहकों को मिलेगा।
