Reliance Jio Plans Price Hike: जियो ने अपने प्लान्स को महंगा कर दिया है। रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड, टॉपअप और पोस्टपेड प्लान मिलाकर अपने 19 प्लान का टैरिफ बढ़ाया है। इस गिनती में जियो के सभी मंथली, तीन महीने और सालाना प्लान के रेट शामिल हैं। जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपये का था जिसके दाम बढ़ाकर 189 रुपये हो गए हैं। ये सभी नए बढ़े हुए रेट कल 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे। यानी, ग्राहकों को पुराने वाले कम प्राइस पर डेटा रिचार्ज करने के लिए बस आज का ही समय है।
