Jio का सबसे सस्ता प्लान, रोजाना मिलता है 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा

Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने सस्ते प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के सबसे सस्ते ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। जियो का ये प्लान सिर्फ 149 रुपये का है। जियो (Reliance Jio) के 149 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS जैसी सभी सर्विस मिलती है

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने सस्ते प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता

Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने सस्ते प्लान और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के सबसे सस्ते ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। जियो का ये प्लान सिर्फ 149 रुपये का है। जियो (Reliance Jio) के 149 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS जैसी सभी सर्विस मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल और फायदे।

रिलायंस जियो का 149 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 149 Plan)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का 149 रुपये का प्लान Jio के सस्ते प्लान में से एक है। जियो के 149 रुपये के प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आपको 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। 100 SMS की सर्विस मुफ्त मिलती है। जियो के 149 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है। यानी, इस प्लान में 20GB डेटा मिलेगा। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जो अपने लिए कम कीमत का सस्ता प्लान तलाश रहे हैं। ये प्लान आप ऑनलाइन या जियो ऐप से खरीद सकते हैं।


रिलायंस जियो का 179 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 179 Plan)

रिलायंस जियो के सस्ते प्लान की गिनती में 179 रुपये का प्लान भी आता है। 179 रुपये के प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आपको 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। 100 SMS की सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 149 रुपये वाले प्लान की तुलना में ज्यादा है। इसमें ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट हैं जिन्हें बातें ज्यादा करनी होती है और डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं होती।

रिलायंस जियो का 199 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 199 Plan)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का 200 रुपये से कम कीमत का 199 रुपये का प्लान है। 199 रुपये के प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। 1.5 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। 100 SMS की सर्विस मुफ्त मिलती है। ग्राहकों को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

लगातार छठे महीने थोक महंगाई दर निगेटिव, अर्थशास्त्रियों के अनुमान फेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।