Jio का सबसे सस्ता 299 रुपये का प्लान, देता है 56GB डेटा और ये फायदे

Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। जियो के सस्ते प्लान में गिनती में 299 रुपये का प्लान भी आता है। अगर आप भी 300 रुपये से कम में मंथली प्लान देख रहे हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 8:59 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है।

Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। जियो के सस्ते प्लान में गिनती में 299 रुपये का प्लान भी आता है। अगर आप भी 300 रुपये से कम में मंथली प्लान देख रहे हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं जियो के सस्ते प्लान के फायदे..

रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान

299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती प्लान में 100 एसएमएस मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। जियो के प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plan)

रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान उन ग्राहकों क लिए है जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को कुल 6GB का डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 SMS फ्री मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

मिलेंगे ये भी फायदे

इस 395 रुपये के Jio के प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसमें Jio Tv, Jio Cinema का एक्सेस और Jio क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर आपका फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5जी की सर्विस भी मिलेगी। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए लंबे पीरियड का रिचार्ज देख रहे हैं।

मल्टीबैगर शेयर की क्या है पहचान? एक्सपर्ट्स से जानें बाजार में मोटी कमाई का फंडा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।