Reliance Jio Top Trending Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती और वैल्यू फॉम मनी प्लान लाती रहती है। यहां जियो के ऐसे ही 249 रुपये से शुरू वैल्यू फॉर मनी प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा, फ्री वॉइस कॉल और SMS मिल रहा है। साथ ही फ्री डेटा का फायदा भी मिल रहा है। ऐसे में अगर किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है। यहां आपको रिलायंस जियो के 400 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।
