Get App

अब घर का किराया पेमेंट करने पर बनेगा 'रेंट क्रेडिट स्कोर', जानिए इससे आपको होगा क्या फायदा

अभी घर के रेंट के पेमेंट को क्रेडिट इंफॉर्मेशन एजेंसियां क्रेडिट स्कोर में शामिल नहीं करती हैं। RentenPe ने एक सॉल्यूशन पेश किया है, जिसका नाम 'rent credit score' है। कंपनी का दावा है कि यह सॉल्यूशन लोगों की एक बड़ी समस्या दूर करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 6:51 PM
अब घर का किराया पेमेंट करने पर बनेगा 'रेंट क्रेडिट स्कोर', जानिए इससे आपको होगा क्या फायदा
इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट जरूरी है।

क्या आप हर महीने समय पर घर का किराया चुकाते हैं? अगर हां तो यह आपके वित्तीय मामलों में अनुशासन बरतने का संकेत है। लेकिन, अभी हाउस रेंट का पेमेंट क्रेडिट स्कोर में शामिल नहीं है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां क्रेडिट स्कोर के कैलकुलेशन में रेंट एग्रीमेंट को शामिल नहीं करती हैं। बैंक भी लोन अप्लिकेशन पर विचार करते वक्त ग्राहक के रेंट पेमेंट के ट्रैक रिकॉर्ड को नहीं देखते हैं। मुंबई की एक फिनटेक कंपनी ने इसका समाधान निकाला है। इस कंपनी का नाम रेनटेनपे है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है रेंट क्रेडिट स्कोर?

RentenPe ने एक सॉल्यूशन पेश किया है, जिसका नाम 'rent credit score' है। कंपनी का दावा है कि यह सॉल्यूशन लोगों की एक बड़ी समस्या दूर करेगा। रेंट क्रेडिट स्कोर के लिए किराएदार को रेंट का पेमेंट Residence Card (R-Card) के जरिए करना होगा। यह RentenPe का पेमेंट टूल है। रेनटेनपे की को-फाउंडर और सीईओ सारिक शेट्टी ने कहा, "रेंटपे रेंट कंट्रोल ऑफ इंडिया के तहत आता है। रेंटटेनपे एक डेटा कंपनी है, जो केंद्रीय बैंक के डिजिटल और लेंडिंग लॉज का पालन करती है।"

रेंट पेमेंट्स पर रिवॉर्ड भी मिलेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें