Indian Bank: अगर आपका होम लोन, बिजनेस लोन या कोई भी RBLR-linked लोन इंडियन बैंक से है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपकी EMI अब पहले से कम होगी, क्योंकि बैंक ने सीधे RBI की नई पॉलिसी के बाद अपनी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया। इसी के बाद इंडियन बैंक ने भी अपनी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) को 8.20% से घटाकर 7.95% कर दिया है। नई दरें 6 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगी।
