नौकरी करने वालों के लिए जल्द ही खुशखबरी का ऐलान किया जा सकता है। पीएम की आर्थिक सलाकार समिति (EAC) ने सुझाव दिया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।
नौकरी करने वालों के लिए जल्द ही खुशखबरी का ऐलान किया जा सकता है। पीएम की आर्थिक सलाकार समिति (EAC) ने सुझाव दिया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।
इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट एज बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू किया जाना चाहिए। EAC के मुताबिक इसके तहत हर महीने कम से कम 2000 रुपये बतौर पेंशन दिया जाना चाहिए। आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन के लिए बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने की वकालत की है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाने के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है।
साल 2050 तक 32 करोड़ हो जाएंगे सीनियर सिटीजन
वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के मुताबिक साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यह देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी होगा। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।
स्किल डेवलपमेंट पर जोर
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस कर सकें। इस कोशिश में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले तमाम लोगों को शामिल किया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।