Get App

Senior Citizen Savings Scheme: इस सरकारी स्कीम से सालाना ₹2 लाख इनकम होगी, जानिए कैसे मिलेगा इसका फायदा

Senior Citizen Savings Scheme: 60 साल या इससे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में SCSS अकाउंट ओपन कर सकता है। इस अकाउंट में 1000 रुपये से लेकर मैक्सिमम 15,00,000 रुपये डिपॉजिट किया जा सकता है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2022 पर 10:01 PM
Senior Citizen Savings Scheme: इस सरकारी स्कीम से सालाना ₹2 लाख इनकम होगी, जानिए कैसे मिलेगा इसका फायदा
सरकार ने रिटायर्ड लोगों को SCSS के तहत ज्वाइंट अकाउंट ओपन करने की इजाजत दी है।

Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) :  क्या आपने अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग कर ली है? अगर नहीं की है तो हम आपको ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें निवेश से सालाना 2 लाख रुपये से ज्यादा इनकम का इंतजाम हो जाएगा। यह सरकारी स्कीम है, जिससे इसमें निवेश को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं है। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है SCSS?

हम बात कर रहे हैं सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) की। यह स्कीम इंडिया पोस्ट की है, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित है। 60 साल या इससे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में SCSS अकाउंट ओपन कर सकता है। इस अकाउंट में 1000 रुपये से लेकर मैक्सिमम 15,00,000 रुपये डिपॉजिट किया जा सकता है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है।

इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट कितना है?

SCSS का इंटरेस्ट रेट सालाना 7.4 फीसदी है। यह ज्यादातर बैंकों के एफडी के इंटरेस्ट रेट से ज्यादा है। अगर रिटेल इनफ्लेशन रेट 7 फीसदी मान लिया जाए तो यह उससे ज्यादा है। इसका मतलब है कि आपको अपने पैसे पर पॉजिटिव रिटर्न मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें