कई लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की चिंता सताती है। इसकी वजह यह है कि नौकरी के दौरान हर महीने आने वाली सैलरी रिटायरमेंट के बाद बंद हो जाती है। उम्र ज्यादा होने पर व्यक्ति की काम करने की क्षमता भी पहले जैसी नहीं रहती है। उधर, सेहत की देखभाल पर आने वाला खर्च बढ़ जाता है।
