Get App

पिता बनने से पहले जानिए आपको मैटरनिटी कवर वाली पॉलिसी खरीदने में किन बातों का रखना है ध्यान

ऐसे कपल (पति-पत्नी) की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें IVF या Surrogacy जैसी रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए हेल्थ पॉलिसी लेते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट शामिल हो। ज्यादातर हेल्थ पॉलिसी में मैटरनिटी कवर में सिर्फ डिलीवरी से जुड़े खर्च शामिल होते हैं। आईवीएफ या सरोगेसी जैसी चीजें शामिल नहीं होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 4:02 PM
पिता बनने से पहले जानिए आपको मैटरनिटी कवर वाली पॉलिसी खरीदने में किन बातों का रखना है ध्यान
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जन्म के तुरंत बाद से ही नवजात बच्चे का कवरेज ऑफर करते हैं। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले आपको इस बात की भी जांच करनी होगी।

पिता बनने से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपके पास मैटरनिटी कवर (Maternity Cover) वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) है या नहीं। अच्छी मैटरनिटी कवर वाली पॉलिसी होने से बच्चे के जन्म और उसके बाद के केयर पर आने वाले खर्च का बोझ कम हो जाता है। चूंकि सभी मैटरनिटी कवर में वेटिंग पीरियड होता है, इसलिए पिता बनने का प्लान बनाने से पहले ही पर्याप्त मैटरनिटी कवर वाली हेल्थ पॉलिसी खरीद लेना जरूरी है। आपको कुछ दूसरी स्थितियों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है। ऐसे कपल (पति-पत्नी) की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें IVF या Surrogacy जैसी रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए हेल्थ पॉलिसी लेते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट शामिल हो। ज्यादातर हेल्थ पॉलिसी में मैटरनिटी कवर में सिर्फ डिलीवरी से जुड़े खर्च शामिल होते हैं। आईवीएफ या सरोगेसी जैसी चीजें शामिल नहीं होती है।

नेटवर्क हॉस्पिटल्स की लिस्ट देख लें

आपको यह भी चेक करना होगा कि आप जो पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं, उसमें मैटरनिटी फैसिलिटीज वाले हॉस्पिटल कितने शामिल हैं। खासकर वह हॉस्पिटल शामिल है या नहीं जिसमें आप जाना चाहते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के नेटवर्क हॉस्पिटल्स में आपकी पसंद के हॉस्पिटल के शामिल होने से बच्चे की डिलीवरी के वक्त आपको काफी आसानी होती है। पूरा प्रोसेस कैशलेस होता है। हॉस्पिटल आपको हर खर्च का पेमेंट करने के लिए नहीं कहता है। डिलीवरी से पहले और बाद तक का पूरा खर्च कैशलेस होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें