Rising Bharat Summit 2026: भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक हालात और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद बड़ी वजह है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ डेविड टैट ने राइजिंग भारत समिट 2026 में कहा कि दुनिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। ग्लोबल हालात और केंद्रीय बैंक यही दो बड़े कारण है जिसके कारण सोना महंगा हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कई देशों के केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। भारत भी इस मामले में पश्चिमी देशों की तुलना में अभी पीछे है और आगे खरीद बढ़ा सकता है। टैट के अनुसार पिछले साल सोने में निवेश की मांग बढ़ी थी और यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है। चीन में नियमों में ढील और जापान में पीढ़ीगत संपत्ति हस्तांतरण जैसे कारण भी सोने की मांग को सहारा दे रहे हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में तेज आर्थिक ब और नियंत्रित महंगाई का माहौल बनता है, तो सोने की कीमतों में कुछ नरमी आ सकती है।