Get App

ग्लोबल मार्केट में आई भारी गिरावट, एक्पर्ट्स से जानें अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंडों में रहें बनें या इनसे निकलें?

निवेशकों को सलाह है कि वे बढ़ती ब्याज दरों के अलावा जियो-पोलिटिकल तनाव को भी ध्यान में रखें। या भी ध्यान में रहे कि अस्थिरता रातों-रात गायब नहीं हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 1:51 PM
ग्लोबल मार्केट में आई भारी गिरावट, एक्पर्ट्स से जानें अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंडों में रहें बनें या इनसे निकलें?
बढ़ती ब्याज दरों ने नए युग के टेक्नोलॉजी वाले ग्रोथ स्टॉक्स को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। जानकारों का कहना है कि ग्रोथ स्टॉक्स पर बढ़ती ब्याज दरों का उलटा असर होता है

पूरी दुनिया के इक्विटी बाजारों में हाल के दिनों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में Nasdaq-100 अपने नवंबर 2021 के हाई से 26.48 फीसदी टूट गया है। यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते तमाम स्टॉक की भारी पिटाई हुई है। इसके चलते अमेरिकी स्टॉक्स में पैसे लगाने वाले, इंटरनेशनल म्यूचूअल फंडों में निवेश करने वाले तमाम भारतीयों को काफी नुकसान सहना पड़ा है।

अमेरिका दुनिया का सबसे अहम मार्केट है जो टेक्नोलॉजी की दुनिया के तमाम बड़े नामों का घर है। इन कंपनियों को कोविड -19 महामारी के दौरान डिजिटलीकरण की आई बहार का जबरदस्त फायदा मिला था। जिसके चलते इनके शेयरों के भाव आसमान चूमते नजर आए थे लेकिन हाल की गिरावट में इनके शेयर जितनी तेजी से ऊपर भागे थे उतनी ही तेजी से नीचे की तरफ फिसले हैं। इस साल के शुरुआत से ही तमाम कारणों की वजह से Netflix और Paypal Holdings के शेयर 68.85 और 58.20 फीसदी तक टूट गए हैं।

Edelweiss Asset Management के निरंजन अवस्थी का कहना है कि हालांकि इन टेक स्टॉक की अर्निंग ग्रोथ मजबूत थी लेकिन इनमें से कुछ स्टॉक के वैल्यूएशन काफी महंगे हो गए थे। ऐसे में बढ़ती ब्याज दरों के चलते इस तरह के महंगे हो चुके स्टॉक्स को भारी मार सहनी पड़ी है।

बढ़ती ब्याज दरों ने नए युग के टेक्नोलॉजी वाले ग्रोथ स्टॉक्स को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। जानकारों का कहना है कि ग्रोथ स्टॉक्स पर बढ़ती ब्याज दरों का उलटा असर होता है। अगर ब्याज दरें बढ़ती है तो ग्रोथ स्टॉक की कीमतें नीचे आती है। वहीं यदि ब्याज दरें घटती है तो इस तरह के स्टॉक के वैल्यूएशन में बढ़ोतरी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें