लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की तमाम अलग-अलग पॉलिसी हैं जिनमें ग्राहकों ने लाखों रुपये निवेश किया हुआ है। निवेशकों का इस कंपनी पर अन्य बीमा कंपनियों के मुकाबले ज्यादा भरोसा इसलिए है, क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित कंपनी है। ऐसे में निवेशकों को पैसा डूबने की चिंता नहीं होती। LIC समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी हर महीने अच्छी खासी कमाई होती रहेगी।
जीवन शांति स्कीम
इस शानदार पॉलिसी का नाम LIC की जीवन शांति स्कीम (Jeevan Shanti Scheme) है। इस पॉलिसी में निवेश कर व्यक्ति जीवन भर हजारों रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। इससे व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्च आसानी से पूरे कर सकता है। आइए आपको इस LIC Jeevan Shanti Policy के बारे में डिटेल में बताते हैं....
पॉलिसी में 2 विकल्प मौजूद
इस पॉलिसी में ग्राहकों को एकमुश्त भुगतान करनी पड़ती है और वह तुरंत पेंशन का लाभ ले सकते हैं। LIC की इस योजना को न्यूनतम 30 साल तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं। पॉलिसी को लेते समय पॉलिसी होल्डर (Policyholder) के पास पेंशन को लेकर दो विकल्प मौजूद होते हैं। पहला Immediate दूसरा Deferred Annuity। इमीडिएट का मतलब है कि पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन लेने लगें। वहीं, डेफ्फर्ड एन्युटी का मतलब है पॉलिसी लेने के कुछ समय (5, 10, 15, 20 साल) बाद पेंशन लेना शुरू करें। Immediate पॉलिसी में आपको 7 तरह के ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, Deferred में दो ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें सिंगल लाइफ के लिए Deferred Annuity और दूसरा जॉइंट लाइफ के लिए Deferred Annuity है। अगर वह इन 7 विकल्पों में से A यानी Immediate Annuity for life (प्रति महीने पेंशन) को चुनता है तो उसे इस तरह निवेश कर रिटर्न मिलेगा। इस पॉलिसी के साथ ग्राहकों को लोन की सुविधा भी मिलती है। साथ ही आप इसे 3 महीने के बाद कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।
ऐसे निवेश करने पर मिलेगा 35 हजार रुपये पेंशन
इस पॉलिसि में सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें चाहें तो तुरंत पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं या फिर आप कुछ समय बाद भी ले सकते हैं। अगर आप पॉलिसी से 35 साल में जुड़ते हैं तो आपकों पेंशन तुरंत भी मिल सकती है या आप उसे 5, 10, 15 या 20 साल भी ले सकते हैं। मान लीजिए कोई 50 साल का शख्स ऑप्शन A यानी प्रति महीने पेंशन वाले विकल्प को चुनता है। तो इसके साथ ही वह 10 लाख सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है। तो उसे 10 लाख 18 हजार रुपए के प्रीमियम का पैमेंट करना होगा। इस निवेश के बाद उन्हें प्रति माह 5,617 रुपए की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन जब तक पॉलिसीधार जीवित रहता है तब तक मिलेगी।
इसके अलावा मान लीजिए कोई 46 साल का शख्स ऑप्शन A यानी प्रति महीने पेंशन वाला विकल्प चुनता है और इसके साथ ही वह 65 लाख सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है। तो उसे 66,17,000 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस निवेश के बाद उसे प्रति महीने 35,263 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन जब तक पॉलिसीधार जीवित रहेगा तब तक मिलती रहेगी। वहीं, निधन के बाद यह पेंशन आना बंद हो जाएगी।
कितने उम्र के लोग कर सकते हैं निवेश?
Jeevan Shanti Policy लेने के लिए कम से कम आपकी 30 साल उम्र होनी चाहिए। वहीं, अगर तुरंत पेंशन चाहिए तो अधिकतम उम्र 85 साल होनी चाहिए. डिफरमेंट प्लान के लिए अधिकतम उम्र 79 साल होनी चाहिए। 5 से 20 साल के अंतराल पर अलग-अलग पेंशन प्लान के तहत eevan Shanti Plan में 8.79 से 21.6 फीसदी सालाना के हिसाब से आपकी जमा पर पेंशन का विकल्प है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://www.licindia.in/getattachment/Products/Pension-Plans/Jeevan-Shanti/Sales-brochure.pdf.aspx पर विजिट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
