1st January 2024: 1 जनवरी 2024 से देश में होंगे बड़े बदलाव, पैसे से जुड़ें हैं नियम, कल तक निपटा लें काम

1 January 2024 New Rules: हर महीने की पहली तारीख से पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं। आम लोगों के लिए जरूरी है कि 31 दिसंबर से पहले पैसे से जुड़े कम निपटा लें। वरना आपको नए साल से परेशानी हो सकती है। आपका यूपीआई आईडी और जीमेल बंद हो सकता है। आधार में फ्री अपडेशन भी करा सकते हैं

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 9:21 PM
आपका यूपीआई आईडी और जीमेल बंद हो सकता है।

1 January 2024 New Rules: हर महीने की पहली तारीख से पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं। आम लोगों के लिए जरूरी है कि 31 दिसंबर से पहले पैसे से जुड़े कम निपटा लें। वरना आपको नए साल से परेशानी हो सकती है। आपका यूपीआई आईडी और जीमेल बंद हो सकता है। आधार में फ्री अपडेशन भी करा सकते हैं। आइए जानते हैं उन कामों की लिस्ट जो आपको निपटाने हैं।

आधार अपडेशन

बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारिख 31 दिसंबर 2023 है। यानी आपके ऑनलाइन बिना किसी चार्ज के आधार अपडेट करने के लिए एक दिन का समय बचा है। अगर आप कल तक ऑनलाइन अपेडट नहीं करते तो आपको नए साल से आधार में अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा।


आएंगे सिम कार्ड के नए नियम

नए साल से यूपीआई सिम कार्ड लेने के नियम बदल जाएंगे। सरकार नए नियम लागू कर रही है। अब नया सिम लेने पर बॉयोमिट्रिक डिटेल देनी होगी। यह बिल को राज्यसभा और लोकसभा से पास हो चुका है। अब इसे लागू करना है।

बंद हो सकता है जीमेल अकाउंट

अगर आपने अपने जीमेल अकाउंट को एक-दो साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल का जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है। गूगल का ये नियम सिर्फ पर्सनल अकाउंट पर होगा। ये नियम बिजनेस अकाउंट पर लागू नहीं होगा। अगर आपने काफी समय से पुराना जीमेल अकाउंट लॉगिन नहीं किया है तो उसे लॉगिन करके एक्टिवेट कर लीजिए।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

SBI होम लोन रेट पर ऑफर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चल रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास पर लागू है। आप SBI की इस छूट का फायदा कल तक ही तक उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।

31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएंगी UPI आईडी

31 दिसंबर 2023 से जो यूपीआई आईडी एक्टिव नहीं हैं, वह बंद हो जाएगी। अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक्टिवेट कर लें। यानी, उस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन को पूरा कर लें। हालांकि, यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन भेजेगा। आपको भी अपने UPI आईडी के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।

Venus Pipes के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, क्या मुनाफा कमाने का है मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।