RuPay card offers: अगर आप RuPay का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कंपनियां ऑफर लेकर आई है, इसके तहत वह कैब राइड पर 50 फीसदी की भारी छूट दे रही है। इस ऑफर का नाम 'RuPay Festive Carnival' रखा गया है। यानी, अगर आप रूपे कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। रूपे ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए आप रुपे का क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
