LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम को लकेर चिंता होती है। ये परेशानी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को अधिक होती है क्योंकि उन्हें पेंशन नहीं मिलती। उनके पास अपने जीवन को चलाने के लिए इकट्ठा की जमापूंजी तो होती है लेकिन रेगुलर इनकम नही होती, जो उनके रोजमर्रा के खर्चों को सैलरी की तरह पूरा कर सके। यही कारण है कि ज्यादातर नौकरीपेशा अपने लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं, जिसमें निवेश करके वह रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम की तरह पैसे पा सकें। यहां आपको LIC की ऐसी सरल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना अच्छा विकल्प है। इसमें आपको हर महीने 12000 रुपये पेंशन में मिलती है। LIC की सरल पेंशन योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है और उसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 12000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस पेंशन का पैसा आपको जीवन भर मिलेगा।
ये हैं सरल पेंशन योजना के नियम
लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस - लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।
ये हैंं सरल पेंशन योजना केललललससयय.क फायदे
पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।
ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं। इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है। ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है। इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।