LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम को लकेर चिंता होती है। ये परेशानी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को अधिक होती है क्योंकि उन्हें पेंशन नहीं मिलती। उनके पास अपने जीवन को चलाने के लिए इकट्ठा की जमापूंजी तो होती है लेकिन रेगुलर इनकम नही होती, जो उनके रोजमर्रा के खर्चों को सैलरी की तरह पूरा कर सके। यही कारण है कि ज्यादातर नौकरीपेशा अपने लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं, जिसमें निवेश करके वह रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम की तरह पैसे पा सकें। यहां आपको LIC की ऐसी सरल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं।
