बस कुछ महीनों में बनना है करोड़पति, तो इस सरकारी योजना में हर महीने लगाएं 12,500 रुपये, सरकार देगी गारंटी

How to earn money: अगर आप सही तरीके से पैसा निवेश करना जानते हैं तो ऐसी कई योजनाएं हैं जो आपको अमीर बना सकती हैं। ऐसी ही एक योजना है डाकघर की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम लंबे पीरियड की निवेश योजना है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 12:30 PM
पीपीएफ स्कीम पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

Post Office Scheme of how to earn money: अगर आप सही तरीके से पैसा निवेश करना जानते हैं तो ऐसी कई योजनाएं हैं जो आपको अमीर बना सकती हैं। ऐसी ही एक योजना है डाकघर की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम लंबे पीरियड की निवेश योजना है। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। पीपीएफ पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। ये ब्याज दरें सरकार तय करती है, जिसकी तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है। पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं अकाउंट

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) अकाउंट आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में खोल सकते हैं। यह खाता महज 500 रुपये से खोला जा सकता है। इसमें सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। हालांकि, मैच्योरिटी के बाद इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।


हर महीने 12,500 रुपये निवेश कर बन जाएंगे करोड़पति

अगर आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि 18.18 लाख रुपये ब्याज से आपकी इनकम होगी। यह कैलकुलेशन अगले 15 साल तक 7.1% सालाना ब्याज के आधार पर की गई है। ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी का पैसा बदल सकता है। पीपीएफ में ब्याज कंपाउंडिंग आधार पर मिलता है।

ऐसे बनेंगे करोड़पति

अगर आप इस योजना से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए 2 बार और बढ़ाना होगा। यानी, अब आपके निवेश का पीरियड 25 साल होगा। 25 सालों बाद आपको कुल 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस पीरियड में आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज आय के रूप में आपको 65.58 लाख रुपये मिलेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप पीपीएफ खाते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो मैच्योरिटी से एक साल पहले अप्लाई कराना होगा। मैच्योरिटी के बाद अकाउंट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

टैक्स पर मिलती है छूट

पीपीएफ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर छूट ले सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है। सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं को प्रमोट करती है। इसलिए इसमें निवेश करने पर पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

28% GST पर 28% टूटा यह शेयर, Nazara भी गिरा लेकिन इस कारण तेज रिकवरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।