सेविंग या करेंट अकाउंट? जानें क्या है दोनों बैंक खातों के फायदे और नुकसान, ये है दोनों के बीच का अंतर

Savings Or Current Account: सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट दोनों ही बैंक अकाउंट हैं लेकिन इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है। सेविंग अकाउंट आपको समय के साथ पैसे बचाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आम तौर पर एक करेंट अकाउंट की तुलना में ज्यादा ब्याज देता है

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट दोनों ही बैंक अकाउंट हैं लेकिन इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है।

Savings Or Current Account: सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट दोनों ही बैंक अकाउंट हैं लेकिन इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है। सेविंग अकाउंट आपको समय के साथ पैसे बचाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आम तौर पर एक करेंट अकाउंट की तुलना में ज्यादा ब्याज देता है। हालांकि, इसमें पैसे निकालने की संख्या और नंबर दोनों पर कुछ नियम लगे हुए हैं। यही नहीं चार्जेस न लगें इसके लिए आपको अकाउंट में मिनिमम बैंलेंस भी बनाकर रखना होता है।

करेंट अकाउंट के ये हैं फायदे

वहीं, दूसरी ओर करेंट अकाउंट को इस तरह डिजाइन किया गया है जिसमें रोजाना आप कई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। यह आपको जितनी बार जरूरत हो उतनी बार पैसा जमा करने और निकालने की अनुमति देता है। करेंट अकाउंट पर आमतौर पर ब्याज का पेमेंट नहीं किया जाता है। अगर करेंट अकाउंट पर ब्याज दिया जाता है तो वह सेविंग अकाउंट की तुलना में काफी कम होता है।


सेविंग अकाउंट के फायदे

यदि आप पैसा बचाना चाहते हैं और ब्याज कमाना चाहते हैं तो सेविंग अकाउंट खोलना एक बेहतर ऑप्शन है। यदि आपको अपने रोजाना के खर्चे और ट्रांजेक्शन को मैनज करना है तो करेंट अकाउंट बेहतह है। ये अकाउंट ज्यादातर कारोबारी, ट्रेडर्स खुलवाते है क्योंकि इनके एक ही दिन में कई ट्रांजेक्शन हो जाती है। यहां आपको बता दें कि सभी बैंकों के नियम और ब्याज करेंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट के लिए अलग-अलग हैं, इसलिए पहले नियम जान लें।

करेंट अकाउंट

भारत में करेंट बैंक अकाउंट एक तरह का बैंक खाता ही है। ये ज्यादातर व्यवसायों, कंपनियों और संस्थानों के लिए उनके दिन-प्रतिदिन के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। करेंट अकाउंट पर ब्याज नहीं मिलता। यानी, आप इस अकाउंट पर पैसा नहीं कमा सकते। करें अकाउंट में आप एक दिन में जितनी मर्जी ट्रांजेक्शन जैसे पैसा करना और निकालने का काम कर सकते हैं। इसमें कोई लिमिट नहीं है। करेंट अकाउंट में चेक बुक, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सर्विस मिलती है। करेंट अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सर्विस मिलती है।

सेविंग अकाउंट

भारत में सेविंग अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जो ग्राहकों को पैसे बचाने और ब्याज कमाने का मौका देता है। भारत में सेविंग अकाउंट आमतौर पर बैंक और वित्तीय संस्थाएं ऑफर करती हैं। सेविंग अकाउंट में अन्य निवेश के ऑप्शन की तुलना में कम ब्याज मिलता है। जब भी ग्राहकों को बैंक से पैसे निकालने की जरूरत होती है तो वह पैसा आसानी से निकाल सकते हैं। सेविंग अकाउंट में चेक बुक, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य बैंकिंग सर्विस मिलती है। सेविंग अकाउंट में पैसा निकालने और ट्रांजेक्शन की लिमिट होती है।

Taking Stock: निफ्टी 17700 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 12 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।