अच्छी कमाई के बावजूद आप सेविंग्स नहीं कर पा रहे? इन 5 टिप्स का करें इस्तेमाल

कई लोग अच्छी इनकम के बावजूद पर्याप्त सेविंग्स नहीं कर पाते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी इनकम इतनी नहीं है कि सेविंग्स की जाए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी सोच सही नहीं है। सेविंग्स दरअसल एक आदत है। यह आदत जितनी जल्द लग जाए उतना अच्छा है

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 4:14 PM
जब आप कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं तो फिर सेविंग्स आसान हो जाती है।

फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए सेविंग्स बहुत जरूरी है। लेकिन, अच्छी कमाई के बावजूद कई लोग सेविंग्स नहीं कर पाते हैं। कई लोग सेविंग्स तो करते हैं, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वह पर्याप्त नहीं होती है। कई लोगों को लगता है कि सेविंग्स के लिए उन्हें अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करना पड़ेगा। लेकिन, यह सच नहीं है। आप अपनी जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव के बगैर पर्याप्त सेविंग्स कर सकते हैं। मनीकंट्रोल आपको कुछ टिप्स बता रहा है, जिससे आपके लिए सेविंग्स काफी आसान हो जाएगी।

ऑटो डेबिट फैसिलिटी का इस्तेमाल

सेविंग्स (Savings) के लिए आप बैंकिंग फैसिलिटीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सेविंग्स में अनुशासन भी बना रहेगा। आप म्यूचुअल फंड्स की स्कीम में SIP से नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑटो डेबिट फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके सेविंग्स बैंक अकाउंट से पैसा तय तारीख को अपने आप निकल जाएगा। यह पैसा म्यूचुअल फंड की स्कीम में चला जाएगा। इस तरह आपको हर महीने म्यूचुअल फंड के ऑफिस में नहीं जाना पड़ेगा।


छोटे-छोटे खर्चों पर लगाएं अंकुश

आप छोटे-छोटे बदलाव से काफी पैसा बचा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर रोजाना बाहर कॉफी पीने की जगह आप घर में कॉफी बना सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ अक्सर बाहर खाना खाने जाते हैं तो इसमें कमी कर सकते हैं। कई चीजें ऐसी हैं जो घर पर बनाई जा सकती हैं। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और जेब पर दबाव भी घटेगा। अगर आप किसी ऐसी मेंबरशिप के लिए पेमेंट कर रहे हैं जिसका आपका इस्तेमाल नहीं करते तो उसे तुरंत बंद कर देना जरूरी है।

खुद के लिए लक्ष्य तय करें

जब आप कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं तो फिर सेविंग्स आसान हो जाती है। उदाहरण के लिए आप हॉलीडे प्लान के लिए सेविंग्स शुरू कर सकते हैं, कार खरीदने के लिए सेविंग्स शुरू कर सकते हैं। इससे आपको सेविंग्स करने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि आपका लक्ष्य आपको सेविंग्स के लिए मोटिवेट करता रहेगा।

प्लान के हिसाब से करें शॉपिंग

कई लोग अचानक शॉपिंग पर काफी पैसे खर्च देते हैं। इससे आपकी जेब से काफी पैसे निकल जाते हैं। इसका सीधा असर आपकी सेविंग्स पर पड़ता है। इसलिए अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए प्लान बना लें। इससे आपको पहले से पता रहेगा कि आप जो चीज खरीदने जा रहे हैं, उस पर कितना पैसा खर्च होने वाला है।

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana: पीएम आवास में फर्जी कागज लगाने वाले हो जाएं अलर्ट, मिलेगी कड़ी सजा, जानिए कितन भरना होगा जुर्माना

खरीदारी के लिए सही मौके का इस्तेमाल करें

साल में कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां खरीदारी पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं। आप बड़ी खरीदारी के लिए इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए 26 जनवरी, 15 अगस्त, दिवाली के मौके पर कंपनियां डिस्काउंट ऑफर करती हैं। आप कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अगर आप कोई नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आप अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज स्कीम में कंपनी को लौटा सकते हैं। इससे आपकी खरीद कीमत कम हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।