Get App

SBI Alert: 10 दिनों बाद ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा, बदल जाएंगे कैश निकालने और चेकबुक के नियम

अगले 10 दिनों में देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) अपने एटीएम से पैसा निकालने, बैंक ब्रांच से पैसा निकालनेऔर चेकबुक को लेकर नियमों में बदलाव करने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2021 पर 10:30 PM
SBI Alert: 10 दिनों बाद ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा, बदल जाएंगे कैश निकालने और चेकबुक के नियम

SBI Alert: अगले 10 दिनों में देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) अपने एटीएम से पैसा निकालने, बैंक ब्रांच से पैसा निकालनेऔर चेकबुक को लेकर नियमों में बदलाव करने वाला है। ये नये नियम अगले महीने से 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। नए चार्जेस बेसिक सेविंग अकाउंट डिपोजिट (BSBD) अकाउंड होल्डर्स पर लागू होंगे। अब एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने और चेकबुक पर चार्ज लगाने जा रहा है।

एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट  (BSBD) क्या है?


एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट समाज के गरीब तबके के लिए है ताकि वे बिना किसी शुल्क या चार्जेस के कारण अकांउट खोलने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित हो सकें। इसे जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी कहते हैं। इसमें न्यूनतम या अधिकतम बैलेंस की आवश्यकता नहीं होती। इन अकाउंट होल्डर्स को एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलता है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैध केवाईसी दस्तावेज हैं, वह एसबीआई में बीबीएसडी खाता खोल सकता है।


बीएसबीडी खाताधारकों के लिए हर महीने चार मुफ्त नकद निकासी उपलब्ध होगी - जिसमें एटीएम और बैंक शाखाएं शामिल हैं। बैंक फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज करेगा। नकद निकासी पर शुल्क होम ब्रांच और एटीएम और गैर-एसबीआई एटीएम पर लागू होगा।
चेक बुक शुल्क:

1. एसबीआई BSBD अकाउंट होल्डर्स को एक फाइनेंशियर ईयर में 10 चेक की कॉपी मिलती है। अब 10 चेक वाली चेकबुक पर चार्जेंस देने होंगे। 10 चेक के पत्तों के लिए बैंक 40 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा।


2. 25 चेक लीव के लिए बैंक 75 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा।

3. इमरजेंसी चेक बुक पर 10 पत्तों के लिए 50 रुपये और जीएसटी लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें