SBI Alert! इन 2 मोबाइल नबंर से आए फोन, तो न उठाएं, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, फिर शुरू हुआ नया स्कैम

SBI Alert: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को 2 मोबाइल नंबर से सतर्क रहने के लिए कहा है

अपडेटेड Oct 01, 2022 पर 4:39 PM
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को 2 मोबाइल नंबर से सतर्क रहने के लिए कहा है।

SBI Alert: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को 2 मोबाइल नंबर से सतर्क रहने के लिए कहा है। बैंक का कहना है कि इन नंबरों का इस्तेमाल फिशिंग के लिए किया जा रहा है। इन नंबरों को लेकर असम सीआईडी ने भी लोगों को अलर्ट किया था। बैंक ने इन नंबरों से भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से सख्त मना किया है।

CID आसाम ने किया चौकन्ना

असम सीआईडी ने सबसे पहले इन नंबरों के बारे में चेतावनी दी थी। CID ने एक ट्वीट में लिखा, “SBI ग्राहकों को 2 नंबर से कॉल आ रहे हैं कि वे KYC अपडेट करने के लिए फिशिंग लिंक पर क्लिक करें। सभी एसबीआई ग्राहकों से अनुरोध है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बाद में बैंक ने भी इस ट्वीट की पुष्टि की और अपने ग्राहकों से फोन न उठाने और केवाईसी अपडेट लिंक पर क्लिक न करने के लिए कहा है। बैंक न केवल कॉल पर बल्कि SMS, ईमेल आदि पर भी ऐसे लिंक से सावधान रहने के लिए अपने ग्राहकों को कह रहा है। बैंक ने कहा है कि ऐसे किसी भी लिंक का जवाब न दें जिसमें आपसे पिन, CVV या OTP जैसी प्राइवेट जानकारी मांगी गई हैं। SBI ने कहा कि बैंक आपसे यह जानकारी कभी नहीं मांगता है। बैंक ने ऐसी किसी भी फिशिंग घटना की रिपोर्ट करने के लिए कहा है। बैंक ग्राहक report.phising@sbi.co.in पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।


आरबीआई ने जारी की बुकलेट

बैंक खातों के साथ होने वाली इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक जागरूकता बुकलेट भी जारी की है। इसमें बताया गया है कि स्कैमर्स किस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है। आरबीआई ने ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सुझाव दिए हैं जिनमें संदिग्धों को विश्वास न करने या SMS और ईमेल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है।

Stock Markets में लगातार तीसरे हफ्ते आई गिरावट, लेकिन ये 100 स्मॉलकैप शेयर 10-64 फीसदी तक चढ़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।