SBI Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्कैम कॉल्स से निपटने के तरीके पर एक जरूरी अपडेट शेयर किया है। बैंक ने कहा कि आपको कैसे समझना होगा कि ये एक गलत नबंर है। एसबीआई ने कहा कि ऐसे नंबर पर कभी भी कॉल बैक न करें या ऐसे SMS का जवाब न दें क्योंकि ये आपकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी को चुरा सकता है। एसबीआई ने इसे लेकर 25 सेकेंड का वीडियो जारी किया है।
एसबीआई ने #SafeWithSBI। #CyberJagrooktaDiwas,” नाम से एक 25 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए ट्विट किया है। एसबीआई के वीडियो में बताया गया है कि कैसे घोटालेबाज लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। लोगों के पास अक्सर फोन आता है कि उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बिजली विभाग के बिल पेमेंट नहीं करने वाले मैसेज के खिलाफ फ्रॉड से बचने के लिए चेतावनी दी है। कभी कभी व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज आते हैं जिसमें लिखा होता है कि प्रिय ग्राहक, आज रात 9.30 बजे बिजली ऑफिस से आपकी बिजली सप्लाई काट दी जाएगी क्योंकि आपके पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं किया गया। कृपया तुरंत हमारे बिजली ऑफिस में कॉन्टेक्ट करें।
SBI ने शेयर किये गलत नंबर पहचानने के टिप्स..
- एक फोन नंबर से मिलने वाला मैसेज आधिकारिक आईडी नहीं होती।
- आपको रैंडम नंबर से कॉल करके तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहना, ये एक स्कैम हो सकता है।
- जल्दी करने का प्रेशर बनाना या जल्दी पेमेंट करने का दबाव बनाना।
- लिखने में स्पेलिंग या व्याकरण संबंधित गलतियां होना।
- एसबीआई का कहना है कि लोगों को सुरक्षित विकल्प बनाने चाहिए और कार्रवाई करने से पहले सोर्स को वैरिफाई करना चाहिए।