Get App

SBI Alert: इस नंबर पर कभी न करें कॉलबैक, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

SBI Alert: एसबीआई ने कहा कि ऐसे नंबर पर कभी भी कॉल बैक न करें या ऐसे SMS का जवाब न दें क्योंकि ये आपकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी को चुरा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 5:18 PM
SBI Alert: इस नंबर पर कभी न करें कॉलबैक, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
SBI ने बतया ये है गलत नंबर जिनसे होते होते हैं सबसे ज्यादा स्कैम।

SBI Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्कैम कॉल्स से निपटने के तरीके पर एक जरूरी अपडेट शेयर किया है। बैंक ने कहा कि आपको कैसे समझना होगा कि ये एक गलत नबंर है। एसबीआई ने कहा कि ऐसे नंबर पर कभी भी कॉल बैक न करें या ऐसे SMS का जवाब न दें क्योंकि ये आपकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी को चुरा सकता है। एसबीआई ने इसे लेकर 25 सेकेंड का वीडियो जारी किया है।

एसबीआई ने #SafeWithSBI। #CyberJagrooktaDiwas,” नाम से एक 25 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए ट्विट किया है। एसबीआई के वीडियो में बताया गया है कि कैसे घोटालेबाज लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। लोगों के पास अक्सर फोन आता है कि उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बिजली विभाग के बिल पेमेंट नहीं करने वाले मैसेज के खिलाफ फ्रॉड से बचने के लिए चेतावनी दी है। कभी कभी व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज आते हैं जिसमें लिखा होता है कि प्रिय ग्राहक, आज रात 9.30 बजे बिजली ऑफिस से आपकी बिजली सप्लाई काट दी जाएगी क्योंकि आपके पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं किया गया। कृपया तुरंत हमारे बिजली ऑफिस में कॉन्टेक्ट करें।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें